Class 7 Hindi Vasant MCQ Bal Maha Bharat Katha

Class 7 Hindi Vasant MCQ Bal Maha Bharat Katha with Answers is Prepared Based on Latest Exam Pattern. Students can solve NCERT Class 7 Hindi Vasant MCQ Bal Maha Bharat Katha with Answers to know their preparation level.

Students who are searching for NCERT Class 7 Hindi Vasant MCQ Bal Maha Bharat Katha with Answers are compiled here to get good practice on all fundamentals. Know your preparation level on MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant MCQ Bal Maha Bharat Katha with Answers. You can also verify your answers from the provided Class 7 Hindi Vasant MCQ Bal Maha Bharat Katha with Answers. So, ace up your preparation with MCQ of Class 7 Hindi Vasant MCQ & NCERT Textbook solutions Examinations.

CBSE Class 7 Hindi Vasant MCQ
Bal Maha Bharat Katha with Answers

Question :महाभारत की रचना किसने की?

Show Answer :

Answer :Answer: महाभारत की रचना महर्षि पराशर के कीर्तिमान पुत्र वेद व्यास ने की।

Question : पांडु की कितनी रानियाँ थीं?

Show Answer :

Answer : पांडू की तीन रानियाँ थीं।

Question : कुंती एवं माद्री के पुत्रों के नाम लिखिए।

Show Answer :

Answer : कुंती ने, युधिष्ठिर, भीम, व अर्जुन को जन्म दिया। नकुल व सहदेव की माँ माद्री थी।

Question : धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? उनके बड़े पुत्र का नाम लिखिए।

Show Answer :

Answer : धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे, जो कौरव कहलाए। उनके सबसे बड़े पुत्र का नाम दुर्योधन था।

Question : कौरवों व पांडवों को कहाँ का राज्य मिला था?

Show Answer :

Answer : संधि के अनुसार कौरव हस्तिनापुर के राजा बने और पांडवों को इंद्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) का राज्य मिला था।

Question : पांडु के साथ उनकी कौन-सी रानी सती हुई थी?

Show Answer :

Answer : पांडु के साथ उनकी छोटी रानी माद्री सती हुई।

Question : पांडवों के बाद राज्य का उत्तराधिकारी कौन बना?

Show Answer :

Answer : पांडवों के बाद राज्य का उत्तराधिकारी उनका पोता परीक्षित बना।

Question : नदी के किनारे पर खडी कन्या कौन थी?

Show Answer :

Answer : नदी के किनारे खड़ी कन्या गंगा थी।

Question : शांतनु के सामने पत्नी बनने के लिए गंगा ने क्या शर्त रखी थी?

Show Answer :

Answer : गंगा ने पत्नी बनने के लिए राजा शांतनु से शर्त रखी थी कि मैं कुछ भी करूँ, आप मुझसे कुछ नहीं कहेंगे।

Question : अपने पुत्रों को नदी की धारा में बहाने के बाद गंगा कहाँ जाती थी?

Show Answer :

Answer : अपने पुत्रों को नदी की धारा में बहाने के बाद गंगा हँसती-मुसकराती हुई शांतनु के महल में आ जाती थी।

Question : राजा शांतनु गंगा के द्वारा अपनी संतान को नदी के धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ क्यों नहीं बोल पाते थे?

Show Answer :

Answer : राजा शांतनु गंगा को संतान को नदी की धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ इसलिए नहीं कह पाते थे, क्योंकि वे वचनबद्ध थे।

Question : सत्यवती को देखकर राजा शांतनु के मन में क्या इच्छा बलबती हो उठी?

Show Answer :

Answer : सत्यवती को देखकर राजा शांतनु के मन में उसे अपनी पत्नी बनाने की इच्छा बलबती हो उठी।

Question : केवटराज ने सत्यवती के विवाह के लिए क्या शर्त लगाई ?

Show Answer :

Answer : केवटराज ने शर्त लगाई-शांतनु की मृत्यु के बाद सत्यवती का पुत्र ही हस्तिनापुर के राज सिंहासन पर बैठेगा।

Question : केवटराज की प्रथम शर्त पर देवव्रत ने क्या उत्तर दिया।

Show Answer :

Answer : केवटराज की प्रथम शर्त सुनकर देवव्रत ने कहा- मैं वचन देता हूँ कि मेरे पिता के बाद सत्यवती का पुत्र ही राजा बनेगा।

Question : चित्रांगद कौन था?

Show Answer :

Answer : चित्रांगद सत्यवती का बड़ा लड़का था।

Question : चित्रांगद की मृत्यु कैसे हुई।

Show Answer :

Answer : चित्रांगद वीर और स्वार्थी प्रकृति का व्यक्ति था। उसकी मृत्यु गंधर्वो के साथ युद्ध में हुई थी।

Question : विदुर कौन थे?

Show Answer :

Answer : विदुर विचित्र वीर्य की रानी अंबालिका की दासी के पुत्र थे।

Question : विदुर किस स्वभाव के व्यक्ति थे?

Show Answer :

Answer : विदुर धर्मशास्त्र एवं राजनीति के पंडित थे। इनमें इनका अथाह ज्ञान था। वे क्रोध एवं अभिमान से दूर रहते थे।

Question : विदुर का पहला नाम क्या था?

Show Answer :

Answer : विदुर का पहला नाम धर्मदेव था।

Question : सूरसेन कौन थे?

Show Answer :

Answer : सूरसेन यदुवंश के लोकप्रिय राजा और श्रीकृष्ण के पितामह थे।

Question : पृथा किसकी बेटी थी?

Show Answer :

Answer : पृथा यदुवंश के प्रसिद्ध राजा सूरसेन की पुत्री थी।

Question : धर्मदेव का जन्म किसकी कोख से हुआ था?

Show Answer :

Answer : धर्मदेव का जन्म विचित्रवीर्य की रानी अंबालिका की दासी की कोख से हुआ था।

Question : कर्ण का पालन-पोषण किसने किया था?

Show Answer :

Answer : कर्ण का लालन-पालन अधिरथ नाम के सारथी ने किया था।

Question : धृतराष्ट्र ने विदुर को क्या बनाया?

Show Answer :

Answer : धृतराष्ट्र ने विदुर को अपना प्रधानमंत्री बनाया।

Question : पांडु के पत्नियों का नाम बताएँ।

Show Answer :

Answer : पांडु की दो पत्नियाँ थीं – कुंती व माद्री।

Question : दुर्योधन भीम से ईर्ष्या क्यों करता था?

Show Answer :

Answer : दुर्योधन भीम से ईर्ष्या इसलिए करता था, क्योंकि भीम दुर्योधन से अधिक ताकतवर था।

Question : पांडव कितने भाई थे? उनके नाम बताइए।

Show Answer :

Answer : पांडव पाँच भाई थे- युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव।

Question : धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? वे क्या कहलाते थे?

Show Answer :

Answer : धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे। वे कौरव कहलाते थे।

Question : कौरव-पांडव किससे अस्त्र विद्या सीखने लगे।

Show Answer :

Answer : कौरव-पांडव कृपाचार्य से अस्त्र-विद्या सीखने लगे।

Question : भीम को मारने के लिए कौरवों ने क्या फ़ैसला किया?

Show Answer :

Answer : भीम को मारने के लिए कौरवों ने गंगा में डूबो कर मारने का फैसला किया।

Question : भीम पर विष का क्या असर हुआ?

Show Answer :

Answer : भीम को बेहोशी आ गई और वह गंगा के किनारे गिर पड़ा।

Question : पांडवों और कुंती की खुशी का कारण क्या था?

Show Answer :

Answer : भीम झूमता-झामता जिंदा चला आ रहा था। अतः उसे देखकर पांडवों और कुंती को काफ़ी प्रसन्नता हुई।

Question : कंती ने अपनी चिंता किसके सामने प्रकट की?

Show Answer :

Answer : कुंती ने अपनी चिंता विदुर के सामने प्रकट की।

Question : पांडवों ने किन-किन गुरुओं से अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा पाई ?

Show Answer :

Answer : पांडवों ने पहले कृपाचार्य से और बाद में द्रोणाचार्य से शिक्षा पाई थी।

Question : क्या देखकर दुर्योधन का मन ईर्ष्या-द्वेष से जलने लगा?

Show Answer :

Answer : अर्जुन की धनुष विद्या का कमाल और चतुरता देखकर दुर्योधन का मन ईर्ष्या और द्वेष से जलने लगा।

Question : कर्ण को लाचार देखकर दुर्योधन ने उसके लिए क्या किया?

Show Answer :

Answer : दुर्योधन ने कर्ण को अपने पितामह और धृतराष्ट्र की अनुमति से कर्ण को अंग देश का राजा बना दिया।

Question : आचार्य द्रोण कौन थे?

Show Answer :

Answer : आचार्य द्रोण महर्षि भारद्वाज के पुत्र थे।

Question : उनकी किसके साथ गहरी मित्रता थी?

Show Answer :

Answer : द्रुपद और द्रोण में गहरी मित्रता थी।

Question : द्रोणाचार्य का किसके साथ विवाह हुआ था?

Show Answer :

Answer : द्रोणाचार्य का विवाह कृपाचार्य की बहन के साथ हुआ था।

Question : परशुराम अपनी संपत्ति गरीब ब्राह्मणों को दान में क्यों दे रहे थे?

Show Answer :

Answer : वन-गमन के उद्देश्य से परशुराम अपनी सारी संपत्ति गरीबों में बाँट रहे थे।

Question : शिक्षा पूरी होने पर द्रोण ने अर्जुन से गुरु-दक्षिणा में क्या माँगा?

Show Answer :

Answer : शिक्षा पूरी होने पर द्रोण ने अर्जुन से गुरु दक्षिणा के रूप में पांचाल-राज को कैद कर लाने के लिए कहा।

Question : द्रुपद ने द्रोण के साथ कैसा व्यवहार किया?

Show Answer :

Answer : द्रुपद ने सत्ता के मद में द्रोण का अपमान किया।

Question : द्रुपद के पुत्र व पुत्री के नाम बताएँ?

Show Answer :

Answer : पुत्र का नाम धृष्टद्युम्न तथा पुत्री का नाम द्रौपदी था।

Question : दुर्योधन की ईर्ष्या क्यों बढ़ती जा रही थी?

Show Answer :

Answer : भीम की शारीरिक शक्ति और अर्जुन की युद्धकला को देखकर दुर्योधन की ईर्ष्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।

Question : दुर्योधन को कुमंत्रणा कौन-कौन दे रहे थे?

Show Answer :

Answer : पांडवों का विनाश करने के लिए मामा शकुनि तथा कर्ण दुर्योधन को कुमंत्रणा दे रहे थे।

Question : धृतराष्ट्र का स्वभाव कैसा था?

Show Answer :

Answer : यद्यपि धृतराष्ट्र बुद्धिमान थे पर वे दृढ़ निश्चयी नहीं थे।

Question : पुरोचन पांडवों को कहाँ ले गए?

Show Answer :

Answer : पुरोचन पांडवों को लाख से बने भवन में ले गए।

Question : वारणावत को जाते समय विदुर ने युधिष्ठिर को किस प्रकार सावधान किया?

Show Answer :

Answer : वारणावत जाते समय विदुर ने युधिष्ठिर को दुर्योधन के षड्यंत्र तथा उससे बचने का उपाय गूढ भाषा में अवगत करवाकर सचेत कर दिया था।

Question : विदुर द्वारा भेजे गए व्यक्ति ने भवन के अंदर क्या किया?

Show Answer :

Answer : विदुर द्वारा भेजे गए व्यक्ति ने भवन के अंदर एक सुरंग बना दी जिससे पांडव बाहर निकल सकें।

Question : पांडव एकचक्रा नगरी में किस रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे?

Show Answer :

Answer : पांडव एकचक्रा नगरी में ब्राह्मणों के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे।

Question : किसके स्वयंवर की तैयारियाँ होने लगी?

Show Answer :

Answer : पांचाल नरेश की पुत्री द्रौपदी के स्वयंवर की तैयारियाँ होने लगी।

Question : पंचाल देश में पांडव किस तरह रहते थे?

Show Answer :

Answer : पंचाल देश में पांडव ब्राह्मणों के वेश में रहते थे।

Question : पांडव कहाँ रहकर कैसे गुज़र करने लगे?

Show Answer :

Answer : पांडव अपनी माता कुंती के साथ एक चक्रानगरी में भिक्षा माँगकर गुज़र करने लगे।

Question : कर्ण ने दुर्योधन को क्या सुझाव दिया?

Show Answer :

Answer : कर्ण ने दुर्योधन को सुझाव दिया कि- पांडवों की शक्ति बढ़ने से पहले ही उन पर आक्रमण कर दिया जाए।

Question : भीष्म ने धृतराष्ट्र को क्या सुझाव दिया?

Show Answer :

Answer : भीष्म ने धृतराष्ट्र को सुझाव दिया कि पांडवों के साथ संधि करके आधा राज्य उन्हें वापस दे दिया जाए।

Question : महाराज द्रुपद की शर्त किसने पूरी की?

Show Answer :

Answer : महाराज द्रुपद की शर्त अर्जुन ने पूरी की।

Question : विदुर को पांचाल देश क्यों भेजा गया?

Show Answer :

Answer : पांडवों को द्रौपदी और कुंती के साथ आदर सहित हस्तिनापुर लाने के लिए विदुर को भेजा गया।

Question : पांडवों की राजधानी का क्या नाम था?

Show Answer :

Answer : पांडवों की राजधानी का नाम इंद्रप्रस्थ था।

Question : धृष्टद्युम्न ने कुम्हार की कुटिया में क्या देखा?

Show Answer :

Answer : धृष्टद्युम्न ने कुम्हार की कुटिया में पाँचों पांडवों को तथा अग्निशिखा की भाँति एक तेजस्वी देवी अर्थात् कुंती को देखा।

Question : जरासंध कौन था?

Show Answer :

Answer : जरासंध मगध देश का राजा था, और कंस उसका दामाद था।

Question : नियम के अनुसार, राजसूय यज्ञ कौन करने का अधिकारी होता था?

Show Answer :

Answer : जो संपूर्ण संसार में राजाओं में पूज्य हो, वह राजा ही राजसूय यज्ञ कर सकता था।

Question : राजसूय यज्ञ करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने किससे सलाह ली।

Show Answer :

Answer : राजसूय करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से सलाह ली।

Question : जरासंध का वध किसने किया?

Show Answer :

Answer : जरासंध का वध भीम ने किया।

Question : राजसूय यज्ञ में किसकी अग्रपूजा की गई?

Show Answer :

Answer : राजसूय यज्ञ में श्रीकृष्ण की अग्रपूजा की गई।

Question : श्रीकृष्ण, अर्जुन और भीम किस रूप में जरासंध के पास पहुँचे?

Show Answer :

Answer : वे ब्राह्मण के व्रती लोगों का वेश बनाकर जरासंध के पास पहुंचे।

Question : श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध किसने किया?

Show Answer :

Answer : श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध शिशुपाल ने किया।

Question : राजसूय संपन्न होने के बाद किसे राजाधिराज की पदवी मिली।

Show Answer :

Answer : राजसूय यज्ञ समाप्त होने के बाद युधिष्ठिर को राजाधिराज की पदवी प्राप्त हुई।

Question : युधिष्ठिर की बात पांडव भाइयों को कैसी लगी?

Show Answer :

Answer : युधिष्ठिर की बात उसके भाइयों को औचित्यपूर्ण लगी।

Question : पांडव राजसूय कर रहे हैं? यह जानकर दुर्योधन को कैसा लगा?

Show Answer :

Answer : पांडवों द्वारा राजसूय यज्ञ करना दुर्योधन को अच्छा नहीं लगा।

Question : शकुनि ने धृतराष्ट्र को किस चीज़ के लिए बाध्य किया?

Show Answer :

Answer : पांडवों को चौसर खेल में बुलाने के लिए शकुनि ने धृतराष्ट्र को बाध्य किया।

Question : विदुर पांडवों के पास किस चीज़ का निमंत्रण देने गए थे?

Show Answer :

Answer : हस्तिनापुर में चौसर के खेल में भाग लेने के लिए विदुर पांडवों के पास निमंत्रण देने गए थे।

Question : दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह किसे खिलाया।

Show Answer :

Answer : दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह मामा शकुनि को खेलाया।

Question : राजवंशों की नीति के अनुसार खेल का नियम क्या है?

Show Answer :

Answer : राजवंशों की नीति के अनुसार किसी खेल के लिए निमंत्रण को अस्वीकार नहीं किया जाता था।

Question : अंत में शकुनि ने युधिष्ठिर को किसे दाँव पर लगाने के लिए कहा?

Show Answer :

Answer : अंत में शकुनि ने द्रौपदी को दाँव पर लगाने के लिए कहा।

Question : दुर्योधन ने दुःशासन को क्या आदेश दिया?

Show Answer :

Answer : दुर्योधन ने दुःशासन से कहा यह सारथी भीम से भयभीत लगता है तुम्ही जाकर उस अभिमानी द्रौपदी को उठाकर ले आओ।

Question : धृतराष्ट्र का कौन-सा पुत्र द्रौपदी को दाँव पर लगाने की बात पर संतप्त हो उठा?

Show Answer :

Answer : धृतराष्ट्र का छोटा पुत्र युयुत्सु संतप्त हो उठा।

Question : दुर्योधन ने विदुर को क्या आदेश दिया?

Show Answer :

Answer : दुर्योधन ने विदुर को कहा आप तुरंत रनिवास में जाएँ और द्रौपदी को यहाँ लाएँ।

Question : धृतराष्ट्र ने पांडवों को कैसे शांत किया?

Show Answer :

Answer : धृतराष्ट्र ने पांडवों को जुए में हारा राज्य व संपत्ति लौटाकर पांडवों को शांत किया।

Question : धृतराष्ट्र की विनती पर पांडवों ने क्या किया?

Show Answer :

Answer : धृतराष्ट्र की विनती पर पांडव द्रौपदी तथा कुंती के साथ इंद्रप्रस्थ चले गए।

Question : दूसरी बार खेल में हारने के बाद युधिष्ठिर ने क्या किया?

Show Answer :

Answer : दूसरी बार खेल में हारने के बाद पांडव अपनी शर्त के अनुसार वन में चले गए।

Question : जब पांडव वन की ओर जाने लगे तब धृतराष्ट्र ने विदुर को बुलाकर क्या पूछा?

Show Answer :

Answer : धृतराष्ट्र ने विदुर से पूछा पांडु के बेटे और द्रौपदी कैसे वन की ओर जा रहे हैं।

Question : विदुर ने द्रौपदी की दशा के बारे में क्या बताया?

Show Answer :

Answer : विदुर ने बताया कि द्रौपदी ने बालों को बिखेरकर मुँह ढक रखा है और रोती हुई जा रही है।

Question : महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट कहाँ हुई?

Show Answer :

Answer : महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट काम्यक वन में हुई।

Question : पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ वन में कौन-कौन आए थे?

Show Answer :

Answer : पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ कैकेय भोज और वृष्टि जाति के लोग, चेदिराज धृष्टकेतु आदि वन गए थे।

Question : भीम को बगीचे के बीच कौन लेटा मिला?

Show Answer :

Answer : भीम को बगीचे के बीच एक विशालकाय बंदर रास्ता रोककर लेटा हुआ मिला।

Question : बंदर ने अपनी क्या असमर्थता जताई?

Show Answer :

Answer : बंदर ने असमर्थता जताते हुए कहा-“मैं बूढ़ा हूँ मुश्किल से उठ-बैठ सकता हूँ।”

Question : दुर्योधन की चापलूसी कौन करते थे?

Show Answer :

Answer : कर्ण और शकुनी दुर्योधन की चापलूसी करते थे।

Question : चौपायों की गणना का काम किसका होता था?

Show Answer :

Answer : चौपायों की गणना का काम राजकुमारों का होता था।

Question : दुर्योधन के डेरे का स्थान पांडवों के आश्रम से कितनी दूरी पर था?

Show Answer :

Answer : दुर्योधन के डेरे का स्थान पांडवों के आश्रम से चार कोस दूरी पर था।

Question : आश्रम के समीप जलाशय के तट पर और किसने डेरा डाल रखा था?

Show Answer :

Answer : आश्रम के निकट जलाशय के तट पर गंधर्वराज चित्रसेन ने अपना डेरा डाल रखा था।

Question : जलाशय के समीप किस-किसमें युद्ध हुआ?

Show Answer :

Answer : जलाशय के समीप गंधर्वराज चित्रसेन और कौरवों की सेनाओं में युद्ध हुआ। इसमें कर्ण और दुर्योधन पराजित हो गए।

Question : युधिष्ठिर ने नकुल से पेड़ पर चढ़कर क्या देखने को कहा?

Show Answer :

Answer : नकुल ने पेड़ पर चढ़कर कोई जलाशय या नदी देखने को कहा।

Question : युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने किसे भेजा?

Show Answer :

Answer : युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने के लिए नकुल को भेजा।

Question : पानी पीने के बाद चारों भाइयों के साथ क्या घटना घटी?

Show Answer :

Answer : पानी पीने के बाद चारों भाई मूर्च्छित होकर गिए गए।

Question : युधिष्ठिर कहाँ जा पहुँचे?

Show Answer :

Answer : युधिष्ठिर उसी विषैले सरोवर के समीप जा पहुँचे जहाँ उनके चारों भाई मृत अवस्था में पड़े थे।

Question : यक्ष की बात मानकर युधिष्ठिर ने क्या कहा?

Show Answer :

Answer : यक्ष की बात मानकर युधिष्ठिर बोले- आप प्रश्न पूछ सकते हैं।

Question : यक्ष के प्रश्न कि मनुष्य का साथ कौन देता है? का उत्तर युधिष्ठिर ने क्या दिया?

Show Answer :

Answer : धैर्य

Question : विदेश जाने वाले का साथी कौन होता है? का उत्तर युधिष्ठिर ने क्या दिया?

Show Answer :

Answer : विदया।

Question : यक्ष ने युधिष्ठिर से कितने प्रश्न किए।

Show Answer :

Answer : यक्ष ने युधिष्ठिर से पंद्रह प्रश्न किए।

Question : घास से भी छोटी वस्तु किसे बताया गया है?

Show Answer :

Answer : चिंता को।

Question : विराट के दरबार में युधिष्ठिर को कौन-सा काम सौंपा गया था?

Show Answer :

Answer : कंक के नाम से विराट के दरबारी बन गए और राजा के साथ चौपर खेलकर दिन बिताने लगे।

Question : भीम को क्या काम मिला?

Show Answer :

Answer : भीम को रोसइयों का मुखिया बनाया गया। वे बल्लभ के रूप में काम करने लगे।

Question : कीचक का वध किसने किया?

Show Answer :

Answer : कीचक का वध भीम ने किया।

Question : सुशर्मा को किस ओर आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई?

Show Answer :

Answer : सुशर्मा को मत्स्य राज्य पर दक्षिण की ओर से आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई।

Question : अर्जुन ने राजकुमार का हौसला बढ़ाते हुए क्या कहा?

Show Answer :

Answer : अर्जुन ने राजकुमार उत्तर का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राजकुमार! घबराओ नहीं। तुम सिर्फ घोड़ों की रास सँभालो।

Question : भीष्म ने दुर्योधन के समय के बारे में क्या बताया?

Show Answer :

Answer : भीष्म ने बताया कि प्रतिज्ञा का समय कल ही पूर्ण हो चुका है।

Question : क्या बात सुनकर विराट चौंक पड़े?

Show Answer :

Answer : जब राजा विराट को पता चला कि राजकुमार उत्तर कौरवों से लड़ने गए हैं तो वे चौंक पड़े।

Question : अर्जुन ने किन-किन महारथियों को हराया?

Show Answer :

Answer : अर्जुन ने कर्ण, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा तथा दुर्योधन जैसे महारथियों को हराया।

Question : तेरहवाँ वर्ष पूरा होने पर पांडव जाकर कहाँ रहने लगे?

Show Answer :

Answer : तेरहवाँ वर्ष पूरा होने के बाद पांडव विराट की राजधानी छोड़कर उपप्लव्य नगर में रहने लगे।

Question : सर्वप्रथम वहाँ क्या कार्य सम्पन्न हुआ।

Show Answer :

Answer : सर्वप्रथम वहाँ अभिमन्यु के साथ उत्तरा का विवाह हुआ।

Question : श्रीकृष्ण ने संधि के लिए क्या तरीका सुझाया?

Show Answer :

Answer : श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के पास एक व्यक्ति को दूत बनाकर भेजने का सुझाव बताया।

Question : पितामह भीष्म ने दुर्योधन को क्या बात समझाई ?

Show Answer :

Answer : पितामह भीष्म ने दुर्योधन को समझाया कि प्रतिज्ञा का समय कल पूरा हो चुका है। तुम्हारी गणना में कुछ भूल हुई है।

Question : श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर दूत भेजने का काम किसे सौंपा?

Show Answer :

Answer : श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर दूत भेजने का काम द्रुपदराज को सौंपा।

Question : श्रीकृष्ण ने पहले किसे देखा?

Show Answer :

Answer : श्रीकृष्ण ने पहले अर्जुन को देखा।

Question : उपप्लव्य में रहकर पांडवों ने कितनी सेना इकट्ठी की?

Show Answer :

Answer : उपप्लव्य में रहकर पांडवों ने अपने मित्र शासकों को संदेश भेजकर उनकी मदद से कोई सात अक्षौहिणी सेना इकट्ठी कर ली।

Question : युधिष्ठिर की तरफ़ से कौन दूत बनकर धृतराष्ट्र की सभा में गए?

Show Answer :

Answer : पंचाल नरेश के पुरोहित युधिष्ठिर के दूत बनकर हस्तिनापुर गए।

Question : युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र के पास क्या संदेश भेजा?

Show Answer :

Answer : युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र के पास संदेश भेजा कि पांडव संधि के अनुसार अपना हिस्सा चाहते हैं।

Question : धृतराष्ट्र ने किसे अपना दूत बनाकर पांडवों के पास भेजा?

Show Answer :

Answer : धृतराष्ट्र ने संजय को दूत बनाकर पांडवों के पास भेजा।

Question : श्रीकृष्ण किस उद्देश्य से हस्तिनापुर गए थे?

Show Answer :

Answer : श्रीकृष्ण शांति वार्तालाप करने के उद्देश्य से हस्तिनापुर गए थे।

Question : दुःशासन का भवन कैसा था?

Show Answer :

Answer : दुःशासन का भवन दुर्योधन के भवन से अधिक ऊँचा और सुंदर था।

Question : रास्ते में श्रीकृष्ण ने कहाँ रात का विश्राम किया?

Show Answer :

Answer : रास्ते में श्रीकृष्ण ने कुशस्थल नामक स्थान पर एक रात को विश्राम किया।

Question : भीष्म के सेनापति बनने पर कर्ण ने क्या निर्णय लिया?

Show Answer :

Answer : कर्ण ने निर्णय लिया कि भीष्म के मारे जाने के बाद वह युद्धभूमि में प्रवेश करेगा और केवल अर्जुन को ही मारेगा।

Question : कौरवों के सेनापति कौन थे?

Show Answer :

Answer : कौरवों के सेनापति पितामह भीष्म थे।

Question : पांडव की सेना को कितने हिस्सों में बाँटा गया?

Show Answer :

Answer : पांडवों की सेना को सात हिस्सों में बाँटा गया।

Question : कौरव सेना के पहले सेनापति कौन बने?

Show Answer :

Answer : कौरव सेना के पहले सेनापति भीष्म पितामह बने।

CBSE Class 7 Hindi Vasant MCQ Viplav Gayan with Answers
पाठ 1 – हमपंछी उन्मुक्त गगन केशिवमंगल सिंह ‘सुमन’
पाठ 2 – दादी माँशिव प्रसाद सिंह
पाठ 3 – हिमालय की बेटियांनागार्जुन
पाठ 4 – कठपुतलीभवानी प्रसाद मिश्र
पाठ 5 – मिठाईवाला (कहानी)भगवती प्रसाद वाजपेयी
पाठ 6 – रक्त और हमारा शरीरयतीश अग्रवाल
पाठ 7 – पापा खो गएविजय तेंदुलकर
पाठ 8 – शाम – एक किसानसर्वेश्वर दयाल सक्सेना
पाठ 9 – चिड़िया की बच्चीजैनेन् द्रकुमार
पाठ 10 – अपूर्व अनुभवतेत्सुको कुरियानागी
पाठ 11 – रहीम के दोहेरहीम
पाठ 12 – कंचाटी. पद्मनाभन
पाठ 13 – एक तिनकाअयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
पाठ 14 – खानपान की बदलती तस्वीरप्रयाग शुक्ल
पाठ 15 – नीलकंठमहादेवी वर्मा
पाठ 16 – भोर और बरखामीरा बाई
पाठ 17 – वीर कुंवर सिंहविभागीय
पाठ 18 – संघर्ष के कारण मैं तुनुक मिज़ाज हो गया: धनराजविनीता पाण्डेय
पाठ 19 – आश्रम का अनुमानित व्यय (लेखा-जोखा)मोहनदास करमचंद गांधी
पाठ 20 – विप्लव गायनबाल कृष्ण शर्मा ‘नवीन’
CBSE Class 7 Hindi Vasant MCQ Aashram Ka Anumanit Vyaya with Answers
MCQ Questions Mechanical Engineering Heat Transfer

Leave a Reply

Related Post

NCERT Class 9 Hindi Kshitiz MCQ (11)

Class 9 Hindi Kshitiz MCQ Savaiye

Class 9 Hindi Kshitiz MCQ Savaiye with Answers is Prepared Based on Latest Exam Pattern. Students can solve NCERT Class 9 Hindi Kshitiz MCQ Savaiye with Answers to know their preparation level. Students who are searching for NCERT Class 9 Hindi Kshitiz MCQ Savaiye with Answers are compiled here to get good practice on all fundamentals. Know your preparation level on MCQ Questions […]

MCQ Class 10 Hindi Kshitij Ek Kahani Yah Bhi with Answers

CBSE Class 10 Hindi Kshitij Chapter 14 Ek Kahani Yah Bhi Multiple Choice Questions with Answers. MCQ Class 10 Hindi Kshitij Ek Kahani Yah Bhi with Answers was Prepared Based on Latest Exam Pattern. Students can solve NCERT Class 10 Hindi Kshitij Ek Kahani Yah Bhi MCQs with Answers to know their preparation level. Students who are searching […]

NCERT Class 9 Hindi Kshitiz MCQ (6)

Class 9 Hindi Kshitiz MCQ Premchand Ke Phate Joote

Class 9 Hindi Kshitiz MCQ Premchand Ke Phate Joote with Answers is Prepared Based on Latest Exam Pattern. Students can solve NCERT Class 9 Hindi Kshitiz MCQ Premchand Ke Phate Joote with Answers to know their preparation level. Students who are searching for NCERT Class 9 Hindi Kshitiz MCQ Premchand Ke Phate Joote with Answers are compiled here to get good practice on […]